ePaper

चतरा के प्रखंडों में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

Updated at : 11 Sep 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा के प्रखंडों में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

झारखंड सरकार की लचर व्यवस्था व भ्रष्टाचार के विरुद्ध गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों के समक्ष भाजपा ने एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

चतरा. झारखंड सरकार की लचर व्यवस्था व भ्रष्टाचार के विरुद्ध गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों के समक्ष भाजपा ने एक दिवसीय धरना दिया. सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जिला महामंत्री चंपा देवी के नेतृत्व में धरना का आयोजन हुआ. यहां कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की और गोड्डा में पुलिस की ओर से सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआइ से जांच करने की मांग की. मुख्य वक्ता चंपा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार हत्यारी व निकम्मी है. जनता की सुख-सुविधाओं को छोड़ परिवार की सुविधा में लगे हुए हैं. राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है. हर रोज हत्या, लूट, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं. कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है. किसानों की खतियानी जमीन को राज्य सरकार छीनकर रिम्स-टू बनाना चाहती है. मौके पर सुजीत जायसवाल, काली यादव, धर्मनाथ ठाकुर, प्रदीप रावत, सांसद प्रतिनिधि गोविंद राम, चंपा सबरी, संजय पांडेय, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश गोप समेत कई शामिल थे. सिमरिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिमरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह ने किया. धरना के बाद शिष्टमंडल ने उपायुक्त के नाम बीडीओ को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना में विनोद बिहारी पासवान ने कहा कि प्रदेश में विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है. भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी समेत कई ने संबोधित किया. मौके पर उपप्रमुख दामोदर गोप, बगरा मंडल अध्यक्ष सूर्यबली प्रसाद, लखन प्रसाद साहू, अक्षयवट सिंह, लीलाधर महतो, उमाशंकर सिंह, सेवा साव, परमेश्वर यादव, अजय ठाकुर, रमेश सिंह, विनोद सिंह समेत कई उपस्थित थे. इटखोरी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने की. धरना में सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की जांच सीबीआइ से कराने व नगड़ी के रैयतों से रिम्स टू के नाम पर छीनी जा रही जमीन पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर रामकुमार सिंह, सतीश सिंह, श्रीराम चौरसिया, शिवकुमार राणा समेत कई उपस्थित थे. कुंदा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता मंडली अध्यक्ष दिलेश्वर भोगता ने की, संचालन विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शौंडिक ने किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार लोगों को रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही है. रोजगार के लिए यहां के लोग पलायन कर रहे हैं. मौके पर विद्यासागर आर्य, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, गंदौरी साव, मनोज कुमार यादव, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र भारती, घनश्याम यादव, सुरेंद्र ठाकुर, अनुज गुप्ता समेत कई उपस्थित थे. पत्थलगड्डा. आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया. अध्यक्षता मंडल सतीश कुमार ने की, संचालन विरोचन गिरि ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता उपस्थित थे. श्री गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी विरोधी है. प्रशासन की मिलीभगत से आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है. मौके पर दिनेश्वर भुइयां, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, तीर्थनाथ दांगी, विमल सिंह, सुमित सिंह, संजय दांगी, चंद्रदेव दांगी समेत कई उपस्थित थे. कान्हाचट्टी. भाजपा मंँडल की ओर से प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की, संचालन शंकर सिंह ने किया. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सूर्या हांसदा एक मजबूत आदिवासी नेता थे. कार्यक्रम को कई लोगों ने संबोधित किया. धरना में मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह, शालीग्राम सिंह, सांसद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह समेत कई उपस्थित थे. गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने की, संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. किसानों के लिए खाद की व्यवस्था, मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं को सूची में नाम शामिल समेत अन्य शामिल हैं. मौके पर जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू साव, सुनील राणा, विकास कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola