भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम फ्लॉप : सत्यानंद

जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगी.
चतरा. राज्य के श्रम मंत्री सत्यांनद भोगता ने कहा कि बुधवार को प्रतापपुर में आयोजित भाजपा का परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा. भाजपा नेताओं ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर भीड़ जुटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं पहुंचे. जनता ने संकेत दे दिया है कि जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगी. कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां खाली थी. केंद्र सरकार युवा, महिला, किसान, छात्र के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है. यही वजह है कि भाजपा के कार्यक्रम में लोग नहीं पहुंच रहे हैं. लोगों में भाजपा के प्रति निराशा देखी जा रही है. हमारी सरकार महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ देकर सम्मान दे रही हैं. उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को चतरा कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. सम्मेलन में राजद नेता अब्दुल बारिक सिद्दिकी, जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव, अभिषेक कुशवाहा समेत झारखंड व बिहार के कई नेता शामिल होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




