भाजपा ने पेपर लीक के खिलाफ पुतला फूंका
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
विज्ञापन
इटखोरी. उत्पाद विभाग में सिपाही बहाली का पेपर लीक होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया. भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. मौके पर भाजपा के वरीय नेता रामकुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, संजीव मिश्रा, सुधीर राय, निरंजन कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता थे.
10 लाभुकों के बीच 300 बत्तख चूजा का वितरण
कुंदा. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सोमवार को बाजारटांड़ स्थित देवी मंडप के समीप 10 लाभुकों के बीच 300 बत्तख चूजा का वितरण किया गया. नवादा मुखिया भरत यादव, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, मुखिया प्रतिनिधि विनोद साव ने संयुक्त रूप से इसका वितरण किया. प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है. भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार सौरभ ने लाभुकों को बत्तख पालन की बारीकियों के बारे में बताया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










