बाइक एंबुलेंस की बाइक का चतरा का स्वास्थ्य कर्मी कर रहा निजी उपयोग, चिकित्सा प्रभारी बोले मामले की होगी जांच

बाइक एंबुलेंस का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्र के मरीजों को नहीं मिल रहा है. सांसद सुनील सिंह ने सुदूरवर्ती क्षेत्र के मरीजों को सुविधा मिले, इसे लेकर दो बाइक एंबुलेंस कुंदा पीएचसी को उपलब्ध करायी थी
कुंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो बाइक एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी थी, जो काफी दिनों तक कुंदा पीएचसी में लगी हुई थी. लेकिन प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक स्वास्थ्य कर्मी एक बाइक एंबुलेंस को ले गया. बाइक से बेड को अलग कर बाइक का निजी उपयोग कर रहा है. बेड को कुंदा पीएचसी में खुले आसमान के नीचे रख दिया गया है.
वहीं एक अन्य बाइक एंबुलेंस कुंदा प्रखंड कार्यालय में पड़ी हुई हैं. इस तरह बाइक एंबुलेंस का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्र के मरीजों को नहीं मिल रहा है. सांसद सुनील सिंह ने सुदूरवर्ती क्षेत्र के मरीजों को सुविधा मिले, इसे लेकर दो बाइक एंबुलेंस कुंदा पीएचसी को उपलब्ध करायी थी, लेकिन इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा हैं.
कुंदा व प्रतापपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार संजीव ने कहा कि तीन अगस्त तक देवघर ड्यूटी में हैं. बाइक एंबुलेंस के बारे में कोई जानकारी मुझे नहीं है. मामले की जांच की जायेगी.
मुखिया मनोज कुमार साहू ने कहा कि बाइक एंबुलेंस को सिर्फ बाइक बना कर प्रतापपुर ले जाना और उसका अपने निजी कार्य में उपयोग करना सरकारी नियम के खिलाफ है. इस मामले में प्रतापपुर के प्रोग्राम मैनेजर व एकाउंट मैनेजर के विरुद्ध सांसद, उपायुक्त व सीएस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




