मैटेरियल राशि का भुगतान नहीं होने से लाभुक परेशान

मंझगावां पंचायत के बाराडीह गांव के लाभुक गुंजन कुमारी की जमीन पर बना कूप का भुगतान 15 पंद्रह माह से लंबित है.
मयूरहंड. मनरेगा से काम करने वाले लाभुकों को मैटेरियल का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है. मंझगावां पंचायत के बाराडीह गांव के लाभुक गुंजन कुमारी की जमीन पर बना कूप का भुगतान 15 पंद्रह माह से लंबित है. लाभुक प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं. कहा कि अगर विभाग भुगतान नहीं किया, तो कर्ज राशि दुगुनी हो जायेगी. लाभुक के ससुर परमेश्वर दांगी ने कहा कि सरकार को ऐसी योजना का लाभ किसानों को नहीं देनी चाहिए, जिससे किसान कर्ज में डूब जायें. प्रतिदिन कर्जदार घर पहुंच कर रुपये की मांग कर रहे हैं. उक्त योजना वर्ष 2024-25 की है, जिसकी प्राक्कलित राशि 411322 रुपये है, जिसमें से 270000 भुगतान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




