मुर्गी फार्म से बैटरी व इनवर्टर की चोरी

Updated:
विज्ञापन
मुर्गी फार्म से बैटरी व इनवर्टर की चोरी

थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गयी है.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गयी है. चोर मुर्गी फार्म को निशाना बना रहे हैं. मंगलवार की रात बारियातु गांव के कृष्णा यादव के मुर्गी फार्म में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मुर्गी फार्म के पीछे लगे लोहे की जाली को काट कर अंदर घुसे और बैटरी व इनवर्टर की चोरी कर ली. भुक्तभोगी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब फार्म पहुंचा, तो देखा कि पीछे जाली कटा हुआ देखा और बैटरी व इनवर्टर गायब पाया. बताया कि फार्म के समीप चौपाल कार्यक्रम चल रहा था. भुक्तभोगी संचालक ने थाना प्रभारी से चोरो की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. बता दें कि थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना से लोग परेशान हैं. मुखिया डेगन गंझू ने बताया कि चोरो का मनोबल बढ़ा हुआ है. चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. मालूम हो कि मंगलवार की रात जपुआ गांव में अजय दांगी के मुर्गी फार्म से दो खस्सी, बैटरी व इनवर्टर की चोरी कर ली है. ग्लूकोज व कॉलगेट का वितरण टंडवा. प्रखंड के मिश्रौल में पंकज सेवा केंद्र द्वारा निशुल्क वितरण शिविर का आयोजन किया गया. जहां गर्मी में स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर ग्लूकोज व बच्चों के बीच कॉलगेट का वितरण किया गया. समाजसेवी सुरेश यादव ने करीब 500 लोगों के बीच सामग्री बांटी. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया. इस मौके पर मो इसराइल, दिनेश्वर भुइयां, शबनम बेगम, जुबेर मियां, मुदसिर अंसारी, मो मोइन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola