ePaper

चतरा जिले में पेसा कानून लागू नहीं होने पर जतायी नाराजगी

Updated at : 04 Jan 2026 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा जिले में पेसा कानून लागू नहीं होने पर जतायी नाराजगी

खरवार भोगता समाज विकास संघ प्रखंड कमेटी की बैठक

विज्ञापन

कुंदा. खरवार भोगता समाज विकास संघ प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को महादेव मठ परिसर में नगीना सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में हुई. जिसमें चतरा जिला में पेसा कानून लागू न होने को लेकर लोगों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की. कहा कि झारखंड सरकार ने पेसा कानून का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें झारखंड के 13 जिलों में पूर्ण रूप से व तीन जिले में आंशिक रूप से पेसा कानून लागू होगा. आठ जिलों को वंचित रखा गया, जिसमें चतरा जिला शामिल है. जिले में बडी संख्या में आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं. उसके बाद भी पेसा कानून लागू नहीं किया गया, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इसे लेकर चतरा जिला में 12 जनवरी को धरना-प्रदर्शन जिला समाहरणालय के समक्ष रखा गया. मौके पर आदिवासी एकता मंच के जिला उपाध्यक्ष सोमार उराव, समाजसेवी अनिल उराव, दिलीप उरांव, रंजीत भोक्ता, दिलेश्वर भोक्ता,पृथ्वी गंझू, विलेंदर भोक्ता, पंच सदस्य दिव्या भोक्ता, सुनीता देवी, अनिता देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

सक्सेस मिरर में स्पेशल बैच आज से

चतरा. शहर के गुदरी बाजार स्थित सुशीला कांप्लेक्स में संचालित सक्सेस मिरर कोचिंग संस्थान में एसएससी जीडी का स्पेशल बैच पांच जनवरी से प्रारंभ हो रहा है. संस्थान के निदेशक विनय कुमार ने कहा कि बहुत कम फीस में शिक्षा दी जायेगी. इसके अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी कक्षा चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola