अभद्र व्यवहार व मारने की धमकी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
अभद्र व्यवहार व मारने की धमकी का आरोप

शहर के पिपरपाती मुहल्ला निवासी मो जकी व मो फिरोज ने सदर थाना में आवेदन देकर सहिदा खातून, मो हमीद मियां, मो गफ्फार मुकेरी, मो मुख्तार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चतरा. शहर के पिपरपाती मुहल्ला निवासी मो जकी व मो फिरोज ने सदर थाना में आवेदन देकर सहिदा खातून, मो हमीद मियां, मो गफ्फार मुकेरी, मो मुख्तार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. बताया कि उक्त लोग सहिदा खातून के साथ मिल कर हमलोगों के हिस्से की जमीन को बांटना चाहते हैं. विरोध करने पर मारने की धमकी दी जाती है. दोनों ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की. पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा गया जेल गिद्धौर. पुलिस ने वन विभाग के दो वारंटी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. जिसमें गिद्धौर के कटघरा गांव निवासी जामुन महतो व उसके पुत्र उदय दांगी शामिल है. बताया गया कि दोनो पर वर्ष 2016 में वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola