निर्माणाधीन पुल से हो सकता है बड़ा हादसा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल से हो सकता है बड़ा हादसा

गजवा-घोरीघाट मुख्य पथ स्थित विशुनपुर नदी पर आधा-अधूरा पुल निर्माण कर दो वर्षो से छोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. गजवा-घोरीघाट मुख्य पथ स्थित विशुनपुर नदी पर आधा-अधूरा पुल निर्माण कर दो वर्षो से छोड़ दिया गया है. इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों को पुल का लाभ नहीं मिल पा रहा है. लोग बगल में स्थित संकीर्ण जर्जर पुल से आवागमन कर रहे हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई बार आमने-सामने वाहनों की टक्कर हो चुकी है. वहीं एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पुल में गिर चुका है. बता दें कि पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है. इसका निर्माण गढ़वा के एसआर कंस्ट्रक्शन के संवेदक विकास सिंह की ओर से कराया जा रहा है. लोगों ने उपायुक्त से अविलंब पुल निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि पुल का लाभ लोगो को मिल सके. इस संबंध में जेई संदीप कुजूर ने बताया की पुल का निर्माण हो गया है. अप्रोच पथ के लिए अनुमति नहीं मिली है. भू-अर्जन विभाग की ओर से अनुमति मिलते अप्रोच पथ बनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola