ePaper

प्रतापपुर एघारा पंचायत के मजदूर की हरियाणा में मौत

Updated at : 09 Oct 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतापपुर एघारा पंचायत के मजदूर की हरियाणा में मौत

प्रखंड के एघारा पंचायत के नेवी गांव के मजदूर सीताराम भारती (45) पिता-कैलाश भारती की मौत हरियाणा में हो गयी.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड के एघारा पंचायत के नेवी गांव के मजदूर सीताराम भारती (45) पिता-कैलाश भारती की मौत हरियाणा में हो गयी. गुरुवार को शव को गांव लाया गया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक के पुत्र सुधीर कुमार ने बताया कि पिता छह माह पूर्व मजदूरी करने हरियाणा के ढाबबली गये थे. वह किसी पॉल्ट्री फॉर्म में मजदूरी करते थे. तीन दिन पूर्व सूचना मिली की सीढ़ी से गिरने से उनकी मौत हो गयी है. परिजनों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. सीताराम अपने पीछे पत्नी बसंती देवी समेत चार बच्चे छोड़ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola