चतरा : पूर्व मुखिया की हत्या के बाद गुस्याये लोगों ने जाम किया सड़क

Updated:
विज्ञापन
चतरा : पूर्व मुखिया की हत्या के बाद गुस्याये लोगों ने जाम किया सड़क

चतरा : आनन्दी सिंह की हत्या बिहार सीमा के नौकडीह में रात्री तकरीबन 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने कनपट्टी में गोली मारा है जिससे मौके पर ही मौत हो गयी . आनंदी सिंह 2010 में मुखिया चुनाव जीते थे तब से लेकर आज तक हंटरगंज सीमा पर अवैध कारोबार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते थे […]

विज्ञापन

चतरा : आनन्दी सिंह की हत्या बिहार सीमा के नौकडीह में रात्री तकरीबन 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने कनपट्टी में गोली मारा है जिससे मौके पर ही मौत हो गयी . आनंदी सिंह 2010 में मुखिया चुनाव जीते थे तब से लेकर आज तक हंटरगंज सीमा पर अवैध कारोबार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते थे . हंटरगंज के गोसायडीह पंचायत ही बिहार बॉर्डर है . गोसायडीह बॉर्डर हमेशा सुर्ख़ियो में रहा है , मसलन अवैध पत्थर उत्खनन , कोयले का फर्जी परमिट व अवैध शराब का कारोबार के खिलाफ आवाज उठाते रहते थे तथा अधिकारियों से लेकर सरकार तक इन धंधो से जुड़े लोगों के खिलाफ आनन्दी सिंह पत्राचार करते रहते थे . अवैध धंधे में जुड़े झारखंड व बिहार के माफिया और तस्करों का काफी दखल है . आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना के तार बिहार से जुड़े हो सकते हैं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola