18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

प्रमाण पत्र नहीं बना, तो करेंगे आत्मदाह

आश्वासन के बाद चौथे दिन दांगी समाज का अनशन समाप्त, बोल पत्थलगड्डा : दांगी समाज का आमरण-अनशन चौथे दिन रविवार को समाप्त हो गया. एनेक्चर वन का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के आश्वासन के बाद अनशन को समाप्त किया गया. चतरा विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता, जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी भोला […]

आश्वासन के बाद चौथे दिन दांगी समाज का अनशन समाप्त, बोल
पत्थलगड्डा : दांगी समाज का आमरण-अनशन चौथे दिन रविवार को समाप्त हो गया. एनेक्चर वन का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के आश्वासन के बाद अनशन को समाप्त किया गया. चतरा विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता, जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी भोला नाथ लागुरी, एसडीओ मुमताज अली अहमद, मुख्यालय डीएसपी पीतांबर सिंह खैरवार व बीडीओ अविनाश पुरनेंदु ने दांगी जाति का एनेक्चर वन का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया. अनशन पर बैठे जिप सदस्य सुनीता देवी, रामचंद्र दांगी, बीरबल दांगी, रामसेवक दांगी को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया गया. मौके पर दांगी समाज के लोगों ने कहा कि समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जायेगा, तो जिला मुख्यालय में आत्मदाह करेंगे.
चतरा विधायक श्री भोक्ता ने आमरण अनशन स्थल से मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार से दूरभाष पर बात की. साथ ही दांगी जाति का एनेक्चर वन का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की मांग की. दांगी समाज के लोग गुरुवार से प्रखंड कार्यालय के समक्ष आमरण-अनशन पर बैठे थे. मौके पर डॉ रामदेव प्रसाद दांगी, राजेंद्र प्रसाद, बासुदेव दांगी, अनिल दांगी, जितेंद्र दांगी, अनिता देवी, सोनमति देवी, नीशू मेहता, उपेंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ दांगी, रुद्रनाथ दांगी, संजय दांगी, कामेश्वर दांगी, नंदकिशोर दांगी, दिनेश्वर दांगी, तारकेश्वर दांगी, बुद्धेश्वर दांगी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
गांधी जयंती मनायी गयी: अनशन स्थल पर गांधी जयंती मनायी गयी. मौके पर गांधी जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके बताये अहिंसा के रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया. इसके बाद चतरा विधायक के साथ कई लोग पत्थलगड्डा चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel