बेहतर उत्पाद के लिए 75 किसान हुए सम्मानित

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बेहतर उत्पाद के लिए 75 किसान हुए सम्मानित

कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग के तत्वावधान में प्रखंड परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह फल,फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतापपुर.कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग के तत्वावधान में प्रखंड परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह फल,फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख स्मिता प्रकाश,कपिल पासवान,सिदकी मुखिया सुरेश राम,रामजी पासवान, मनीष सिंह व बीटीएम सुधीर कुमार,बीपीएम अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया.मेला में किसानों द्वारा लगाये गये उत्पादों के प्रदर्शनी व स्टॉलों का निरीक्षण किया. उत्पादों की प्रदर्शनी में कुल 75 किसानों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गयाकृषि विशेषज्ञ ने उपस्थित किसानों को कृषि के विभिन्न तरह के नयी तकनीकी के बारे में जानकारी दी. बताया कि आधुनिक तकनीकों व विज्ञान का उपयोग करके खेतों के तरीकों के बेहतर, टिकाऊ व फायदेमंद बनाने के लिए बताया गया. वहीं मेले में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी. साथ ही प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री डीजल पंप योजना अपनाने, योजनाओं में सब्सीडी का लाभ लेने की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रमुख ने किसानों के कहा कि वैज्ञानिक पद्धति को अपनायें. किसान मेले में प्रतापपुर, हंटरगंज व कुंदा के किसान शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola