तमासिन जलप्रपात में 50 हजार लोगों ने मनायी पिकनिक

Updated:
विज्ञापन
तमासिन जलप्रपात में 50 हजार लोगों ने मनायी पिकनिक

कुछ लोग परिवार के साथ, तो युवक टोली के साथ पहुंचे थे

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. नववर्ष को लेकर प्रसिद्ध तमासिन जलप्रपात दिनभर गुलजार रहा. लगभग 50 हजार सैलानियों ने यहां पहुंच कर पिकनिक मनायी. साथ ही तमासिन जलप्रपात की हसीन वादियां का आनंद उठाया. सुबह से ही लोग यहां पहुंचने लगे थे. कुछ लोग परिवार के साथ, तो युवक टोली के साथ पहुंचे थे. यहां झारखंड के अलावा बिहार व बंगाल से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इको तमासिन विकास परिषद के सदस्य सुरक्षा के ख्याल से यहां की गतिविधि पर नजर बनाये हुए थे. पुलिस भी गश्ती लगाती रही. इसके अलावा हरियोखार जलप्रपात में भी काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे.

धर्मेंद्र शर्मा बने विधायक प्रतिनिधि

चतरा. सदर प्रखंड के रक्सी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा उर्फ भवानी राय को विधायक जनार्दन पासवान ने सदर प्रखंड का अपना प्रतिनिधि बनाया है. विधायक ने इसकी जानकारी पत्र भेज कर उपायुक्त को दी है.भवानी राय ने विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गयी हैं, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola