दो किलो गीला अफीम बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को बाइक की डिक्की से िकया बरामद पत्थलगड्डा : पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को बाइक की डिक्की से दो किलो गीला अफीम बरामद किया है. अफीम की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस माओवादी शहीद दिवस को लेकर उग्रवादियों व अपराधियों के खिलाफ […]
विज्ञापन
पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को बाइक की डिक्की से िकया बरामद
पत्थलगड्डा : पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को बाइक की डिक्की से दो किलो गीला अफीम बरामद किया है. अफीम की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस माओवादी शहीद दिवस को लेकर उग्रवादियों व अपराधियों के खिलाफ इनदिनों लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.
गश्ती के दौरान दोपहर थाना क्षेत्र के नावाडीह डमोल के बोगासाडम मोड़ में पुलिस की गाड़ी देख बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़ कर भागने लगा. पुलिस ने उस युवक का पीछा किया, लेकिन वे झाड़ी व खेत का लाभ लेकर फरार हो गया. संदेह होने पर पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, तो उसमें लगभग दो किलो गीला अफीम मिला. पुलिस ने एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच-02एबी-5430) बरामद की है. थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि अफीम तस्करी करनेवाले फरार युवक की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










