किसानों को नहीं मिल रही है पैक्स में बेचे गये धान की राशि, परेशानी

Updated at : 19 Jun 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिल रही है पैक्स में बेचे गये धान की राशि, परेशानी

चतरा : किसानों को पैक्स द्वारा खरीदे गये धान की राशि नहीं मिल रही है, जिससे उनको परेशानी हो रही है. किसान राशि के लिए पैक्स के चक्कर लगा रहे है. टंडवा में 85 किसानों से 3300 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी है, जिसमें मात्र 27 किसानों का 800 क्विंटल धान का उठाव हुआ […]

विज्ञापन

चतरा : किसानों को पैक्स द्वारा खरीदे गये धान की राशि नहीं मिल रही है, जिससे उनको परेशानी हो रही है. किसान राशि के लिए पैक्स के चक्कर लगा रहे है. टंडवा में 85 किसानों से 3300 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी है, जिसमें मात्र 27 किसानों का 800 क्विंटल धान का उठाव हुआ है. शेष 58 किसानों का 25 क्विंटल धान पैक्स गोदाम में पड़ा है. धान क्रय करनेवाले पैक्स प्रतिनिधि विजय कुमार गिरी को किसानों का भला बुरा सुनना पड़ रहा है.

सराढू के किसान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि काफी उम्मीद से पैक्स में धान बेचे थे. लेकिन आजतक भुगतान नहीं हुआ है. बरसात आ गया है. पैसे के अभाव में धान बीज की खरीदारी करने की चिंता अभी से ही सता रही है. सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि बिचौलियों के हाथ धान नहीं बेच कर पैक्स में धान बेचे थे. 15 दिनों के अंदर भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन आजतक भुगतान नहीं हुआ. परमानंद चौबे ने कहा कि सरकार किसानों के साथ छल कर रही है. पैक्स प्रतिनिधि श्री गिरी ने बताया कि सहकारिता व आपूर्ति विभाग के निर्देश पर धान की खरीदारी की गयी थी. उठाव नहीं होने से परेशानी हो रही है. पैक्स गोदाम की स्थिति जर्जर है, जिससे धान खराब होने की आशंका है.

डीसीओ ने कहा: जिला सहकारिता पदाधिकरी केडी दास ने कहा कि राज खाद्य निगम ने धान उठाव के लिए ट्रांसपोर्टर का चयन किया, लेकिन एग्रीमेंट नहीं हुआ. जिला खाद्य निगम हजारीबाग द्वारा एग्रीमेंट नहीं किये जाने से ट्रांसपोर्टर धान का उठाव नहीं कर मनमानी कर रहे है. समय पर किसानों को धान का पैसा नहीं मिलना चिंता का विषय है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ हाल के दिनों में बैठक हुई थी. प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है.

एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

गिद्धौर. सिमरिया एसडीपीओ सौरभ ने मंगलवार को थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने कई मामलों की जानकारी ली. उन्होंने थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर एलआरपी तेज करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola