बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दे उठे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 1:41 AM
कुंदा : प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक गंदौरी साव की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ कृतिबाला लकड़ा ने की. बैठक में बाल विकास परियोजना, वन विभाग, सहकारिता, प्रखंड आपूर्ति, कृषि, स्वास्थ्य समेत कई विभाग की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. साथ ही बैठक में नहीं आनेवाले विभाग के पदाधिकारियों […]
कुंदा : प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक गंदौरी साव की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ कृतिबाला लकड़ा ने की. बैठक में बाल विकास परियोजना, वन विभाग, सहकारिता, प्रखंड आपूर्ति, कृषि, स्वास्थ्य समेत कई विभाग की बारी-बारी से समीक्षा की गयी.
साथ ही बैठक में नहीं आनेवाले विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण मांगा गया. बैठक में वन विभाग की मिलीभगत से हंटरगंज वन क्षेत्र की निविदा पर कुंदा के प्रतिबंधित वन क्षेत्र सेंचूरी में केंदू पत्ता की खरीदारी किये जाने का मामला उठा. चाया, पिंजा, करीलगडवा, कमाल, अमौना, भूरहा आदि जंगल से संवेदक अवैध रूप से पत्ता की खरीदारी कर रहे हैं. संवेदक पत्ता राम में वाहन से निविदा वाले जगह पर ले जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










