चतरा में बोले सीएम रघुवर दास- भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती

चतरा : सीएम रघुवर दास ने कहा कि चतरा क्रांतिकारी धरती है इसे प्रणाम करता हूं…राष्ट्रवाद में सभी आगे आकर मोदी जी को सहयोग करें. पिछले 5 वर्षों में काफी विकास हुआ है. भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती हैं. सीएम श्री दास मंगलवार को चतरा में भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के नामांकन में शामिल […]
चतरा : सीएम रघुवर दास ने कहा कि चतरा क्रांतिकारी धरती है इसे प्रणाम करता हूं…राष्ट्रवाद में सभी आगे आकर मोदी जी को सहयोग करें. पिछले 5 वर्षों में काफी विकास हुआ है. भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती हैं. सीएम श्री दास मंगलवार को चतरा में भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के नामांकन में शामिल होने यहां पहुंचे थे.
थाना मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं. आगे उन्होंने कहा कि सांसद सुनील सिंह से गलती हुई जो माफी मांगे चुके है. सभी चीज भूल कर के भाजपा को जिताने की बात कही. श्री दास ने झामुमो कांग्रेस व राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि शिबू सोरेन व राजद के लालू प्रसाद यादव बेटा व बेटी को चुनाव मैदान में उतारा है.
उन्होंने भाजपा को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील उपस्थित लोगों से की.
सांसद व भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि 5 वर्षों में जो आम जनता से दूर रहे इस बार गलती दोबारा नही दोहराएंगे. चतरा जिला में रेल लाइन लाइन लाने व स्टील प्लांट के लिए काफी कार्य किया. चतरा जिला को उग्रवाद का लगा कलंक को मिटाने का प्रयास किया.
जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर सीएम नामांकन मे शामिल हुए. मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










