लापता छात्रा का शव कुएं में मिला

इटखोरी : डुंडी निवासी भीखो साव की 17 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का शव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ. परिजनों ने काजल की हत्या किये जाने की बात कही है़ घटना के पीछे गांव के ही कुछ युवकों के शामिल होने की आशंका जतायी है़ काजल इटखोरी प्रोजेक्ट बालिका उवि […]
इटखोरी : डुंडी निवासी भीखो साव की 17 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का शव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ. परिजनों ने काजल की हत्या किये जाने की बात कही है़ घटना के पीछे गांव के ही कुछ युवकों के शामिल होने की आशंका जतायी है़ काजल इटखोरी प्रोजेक्ट बालिका उवि में कक्षा 10 की छात्रा थी़ परिजनों ने बताया कि काजल 29 जून से लापता थी़ दो जुलाई को इटखोरी थाना को इसकी सूचना दी गयी थी़ शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने कुएं में शव को देखा़ पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया है़
फिसल कर गिरा, मौत : हंटरगंज. प्रखंड के तिलहैत निवासी धर्मदेव यादव(40) की मौत शनिवार को हो गयी़ वह खेत में गाय चरा रहा था़ तभी मेड़ से फिसल कर गिर गया और उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




