ePaper

हजारीबाग रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

Updated at : 17 Mar 2019 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

इटखोरी : चतरा जिला के हजारीबाग रोड के कलना के पास बाइक दुर्घटना में राजा नरचा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अरविंद कुमार की मौत हो गयी. उसके पिता रामजीवन साव व फूफा संतोष साव ग्राम बेला चौपारण निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सुबह 8 बजे की है. जानकारी के अनुसार, तीनों […]

विज्ञापन

इटखोरी : चतरा जिला के हजारीबाग रोड के कलना के पास बाइक दुर्घटना में राजा नरचा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अरविंद कुमार की मौत हो गयी. उसके पिता रामजीवन साव व फूफा संतोष साव ग्राम बेला चौपारण निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सुबह 8 बजे की है.

जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. अरविंद बाइक चला रहा था. संतुलन बिगड़ जाने के कारण मोटरसाइकिल खजूर के पेड़ से टकरा गयी. अरविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola