ePaper

ACB ने चतरा के सहायक अभियंता को घूस लेते किया गिरफ्तार

Updated at : 26 May 2018 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
ACB ने चतरा के सहायक अभियंता को घूस लेते किया गिरफ्तार

चतरा : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिलामें सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. चतरा के सदर प्रखंड में कार्यरत इस सहायक अभियंता को हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 3500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा. सहायक अभियंता का नाम आनंद पांडेय है. जिला परिषद के सहायक अभियंता के […]

विज्ञापन

चतरा : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिलामें सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. चतरा के सदर प्रखंड में कार्यरत इस सहायक अभियंता को हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 3500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा. सहायक अभियंता का नाम आनंद पांडेय है. जिला परिषद के सहायक अभियंता के प्रभार में भी आनंद पांडेय ही हैं.

बताया जाता है बरेनी गांव के किसी व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत की थी. शिकायत की जांच को एसीबी ने सही पाया और आनंद पांडेय की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. जैसे ही आनंद पांडेय ने रिश्वत कबूल की, एसीबी के अधिकारियों ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम आनंद पांडेय को अपने साथ हजारीबाग ले गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola