चतरा : बैंक मैनेजर का अपहरणकर्ता जकेंद्र गंझू गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चतरा : बैंक मैनेजर का अपहरणकर्ता जकेंद्र गंझू गिरफ्तार

चतरा : झारखंड के चतरा के जोरी थाना के पैनीकला से बैंक ऑफ इंडिया, दंतारके मैनेजर अमृत कुजूरके अपहरणकर्ताजकेंद्र गंझू को एक पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. कुछ माह पूर्व दंतार बैंक मैनेजर का अपहरण कर लिया गया था. मामला पुलिस के लिए चुनौती थी. पुलिश कप्तान अंजनी कुमार झा के […]

विज्ञापन

चतरा : झारखंड के चतरा के जोरी थाना के पैनीकला से बैंक ऑफ इंडिया, दंतारके मैनेजर अमृत कुजूरके अपहरणकर्ताजकेंद्र गंझू को एक पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. कुछ माह पूर्व दंतार बैंक मैनेजर का अपहरण कर लिया गया था. मामला पुलिस के लिए चुनौती थी. पुलिश कप्तान अंजनी कुमार झा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और उसकी गिरफ्तारी की गयी.

जिसमें जोरी थाना प्रभारीशिव गोप थाना, हंटरगंज प्रभारी आरबी एएसआइ बिनय कुमार, हवलदार ओमप्रकाश गुप्ता, आरक्षी राजेश मंडल, अर्जुन तुरी, पंकज सिंह एवं चालकसतेंद्र के सहयोग से एक अपराधी को धर दबोचने में सफल हुए. शेष छह अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं. उनकी गिरफ्तारी केलिए पुलिसद्वारा छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल ,कारतूस, अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है. डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि गिरफतार करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा.

छात्रों के अपहरण का मामला: छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola