चतरा : बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर अमित कुजूर का अपहरण

Updated:
विज्ञापन
चतरा : बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर अमित कुजूर का अपहरण

चतरा : शुक्रवार देर शाम दंतार से बैंक बंद कर लौट रहे बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) के शाखा प्रबंधक अमित कुजूर का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया. दंतार के पैनी जंगल से उनका अपहरण किया गया. शनिवार सुबह पैनी जंगल से उनकी बाइक बरामद हुई, लेकिन बैंक मैनेजर के बारे में कोई सुराग नहीं […]

विज्ञापन

चतरा : शुक्रवार देर शाम दंतार से बैंक बंद कर लौट रहे बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) के शाखा प्रबंधक अमित कुजूर का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया. दंतार के पैनी जंगल से उनका अपहरण किया गया. शनिवार सुबह पैनी जंगल से उनकी बाइक बरामद हुई, लेकिन बैंक मैनेजर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें VIDEO : ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर को लौटानी पड़ी फीस, मरीज से करनी पड़ी मिन्नतें

पुलिस को शाखा प्रबंधक के अपहरण की सूचना दे दी गयी है. बैंक मैनेजर के अपहरण की घटना से बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया है. लोग दहशतजदा हैं. बैंककर्मियों ने पुलिस से मांग की है कि अमित कुजूर को जल्द से जल्द अपहर्ताअों के चंगुल से रिहा कराया जाये.

बताया गया है कि मैनेजर कल शाम बैंक से हंटरगंज स्थित अपने डेरा लौट रहे थे. इसी दौरान उनका अपहरण कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर बैंक मैनेजर को छुड़ाने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें कौन-सी बीमारी फैली है गढ़वा में, जिसने 5 दिन में ले ली 17 जानें

पुलिस ने बताया कि हालांकि लगातार बारिश के कारण उनके अभियान में बाधा पहुंच रही है, लेकिन जल्दी ही अमित कुजूर को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि इसके पहले भी दंतार से बैंक मैनेजर का अपहरण हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola