लेवी नहीं मिलने पर चतरा में माओवादियों ने पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर को फूंका

Updated:
विज्ञापन
लेवी नहीं मिलने पर चतरा में माओवादियों ने पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर को फूंका

चतरा : जिले के प्रतापपुर में शुक्रवार की रात माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर को जला दिया. लेवी नहीं मिलने से गुस्साये माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि माओवादी परमजीत के नेतृत्व में घटना को अंजाम दिया गया. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल […]

विज्ञापन

चतरा : जिले के प्रतापपुर में शुक्रवार की रात माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर को जला दिया. लेवी नहीं मिलने से गुस्साये माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया.

बताया जाता है कि माओवादी परमजीत के नेतृत्व में घटना को अंजाम दिया गया. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ज्ञात हो कि उग्रवाद प्रभावित चतरा जिला में माओवादी आये दिन सड़क निर्माण में लगी कंपनियों की मशीनों और उनके वाहनों को निशाना बनाते रहते हैं. कई बार कंपनी के मुंशी की पिटाई भी करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola