Chaibasa News : गोइलकेरा के साप्ताहिक हाट में युवक की पीट-पीटकर हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार,सिर को पत्थर से कूचा, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
गोइलकेरा.
गोइलकेरा थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में साप्ताहिक हाट बाजार के पास एक व्यक्ति की तीन अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर और पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, भरडीहा में बुधवार को साप्ताहिक हाट में लोगों की चहल-पहल थी. बाजार से ठीक सामने से गुजरी सड़क के किनारे बाइक लेकर खड़े एक युवक को तीन लोगों ने पहले धक्का देकर गिराया. इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और चेहरे को पत्थर से कूच कर मार डाला. हत्या के बाद हाट बाजार में भगदड़ मच गयी और लोग वहां से लोग भाग खड़े हुए. देखते ही देखते हाट बाजार की दुकानें समेट ली ग��ीं. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाश भी बाइक से जंगल की ओर भाग निकले.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










