Chaibasa News : ठेका मजदूरों ने समस्याओं के समाधान की मांग पर किया प्रदर्शन
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Aug 2025 11:30 PM
गुवा. सिविल विभाग के महाप्रबंधक ने बैठक कर दिया आश्वासन
गुवा. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले ठेका मजदूरों व बेरोजगारों ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे गुवा सेल के सिविल ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया. यूनियन के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि अबतक सेल प्रबंधन ने सफाई कर्मियों को अपग्रेड नहीं किया है. अविलंब अपग्रेड किया जाये. कल्याण नगर में सेफ्टी टैंक की साफ-सफाई कर मरम्मत की जाये. बारिश के दिनों में कल्याण नगर में क्वार्टरों से पानी टपकता है. उसे अविलंब मरम्मत कर नया एस्बेस्टस लगाया जाये. गुवा रेलवे मार्केट स्थित पुलिया के समीप बारिश के दिनों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है. उसे अविलंब मरम्मत कर पानी को रोका जाये. 500 बेरोजगारों की बहाली की जाये. इसके अलावा सेल की विभिन्न कॉलोनी, रेलवे मार्केट, विवेक नगर, रामनगर, गुवा बाजार, कैलाश नगर, प्रीपेड कॉलोनी, हिरजीहाटिंग, सेवा नगर, नानक नगर, गोरख नगर में सेल के क्वार्टरों की मरम्मत करायी जाये. उक्त मांगों को लेकर सेल के सिविल विभाग के महाप्रबंधक राम बाबू ने आंदोलन कर रहे संघ के अधिकारियों के साथ बैठक की. महाप्रबंधक ने कहा कि मांगों को उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि 15 अगस्त तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 15 अगस्त के बाद विशाल विरोध प्रदर्शन कर सेल का चक्का जाम करेंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी. आंदोलन में सिकंदर पान, रोहित पांडे, राजेश यादव,पदमा केसरी, प्रशांत चाम्पिया, उमेश नाग, संजय सांडिल, आरती होरो, टिमू गोच्छाईत, लक्ष्मी साहू, अंजली कुमारी, लक्ष्मी बड़ाइक, किशोर सिंह सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










