chaibasa news: विजय-2 लौह अयस्क खदान बंद, हजारों मजदूरों के सामने रोजी -रोटी का संकट

Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 19 Aug 2025 12:25 AM

विज्ञापन

लीज से जुड़ी समस्या के शीघ्र समाधान की उठी लगी मांग

विज्ञापन

गुवा. टाटा स्टील के विजय-2 लौह अयस्क खदान में सोमवार 18 अगस्त 2025 से खनन कार्य और डिस्पैच पूरी तरह ठप हो गया. खदान की लीज अवधि समाप्त होना और उसकी नवीनीकरण प्रक्रिया अटक जाना इसकी वजह बतायी जा रही है. अचानक काम बंद होने से हजारों मजदूर, हाइवा मालिक, चालक और हेल्परों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है. मजदूरों ने कहा कि जब तक लीज से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, कंपनी प्रबंधन और वेंडर हमें आर्थिक मदद दें. ताकि घर का चूल्हा जलता रहे. जानकारी के अनुसार खदान से जुड़े एक वेंडर ने अपने अधीन मजदूरों को अगस्त माह तक का वेतन देने का आश्वासन दिया है. मजदूरों की मांग है कि बाकी वेंडर भी इंसानियत दिखाते हुए अगस्त महीने तक का पूरा वेतन अपने कर्मचारियों को दें. विजय-2 लौह अयस्क खान प्रबंधन ने वेंडरों को पत्र भेजकर 18 अगस्त से सभी ऑपरेशन और सेवाएं अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है, इसमें कुछ और दिन लग सकते हैं. डीएफओ सारंडा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जब तक लीज विस्तार की वैद्यता नियमित नहीं होती, तब तक खनन व डिस्पैच बंद रहेंगे. हालांकि पत्र में यह भी उल्लेख है कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता जैसी आवश्यक सेवाए जारी रहेंगी. पत्र पर विवेक कुमार अग्रवाल, हेड माइनिंग ऑपरेशंस विजय-2 खान, टाटा स्टील लिमिटेड के हस्ताक्षर हैं.

पूरे खदान क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

खदान बंद होने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है. हाइवा के पहिए नहीं हिले. मशीनें थमी हुई हैं और मजदूर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. परिवार के भविष्य को लेकर सभी चिंतित हैं. खदान बंद होने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है. हाइवा खड़े हैं, मशीनें थमी हुई हैं. स्थानीय दुकानदारों से लेकर छोटे व्यापारियों तक पर इसका असर पड़ने लगा है. मजदूरों और उनके परिवारों की सबसे बड़ी मांग यही है कि सरकार जल्द से जल्द खदान की लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करे और कंपनी मजदूरों को इस कठिन दौर में आर्थिक मदद प्रदान करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola