Chaibasa News : दो महिला तीरंदाजों ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीते

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : दो महिला तीरंदाजों ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीते

पटियाला में 7वीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

चाईबासा.

नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला, पंजाब में आयोजित 7वीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीरंदाज तुलसी करोवा ने तीसरे व अंतिम दिन 2 फरवरी को व्यक्तिगत स्पर्द्धा 30 मीटर में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड 50 मीटर में दिल्ली को पराजित कर कांस्य पदक जीता है. वहीं महिला वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट्स के 50 मीटर दूरी में तुलसी करोवा व गोरवारी केराई की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता. तुलसी करोवा लगातार तीसरी बार और गोरवारी केराई दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी है. तुलसी करोवा तांतनगर प्रखंड के ग्राम बानासंजु गांव की रहनेवाली है. परिवार में उनकी मां एवं बड़ी दीदी है. उनका पिता का वर्ष 2018 में निधन हो गया.

नोवामुंडी के दूधबिला की रहने वाली है गोरवारी

गोरवारी केराई नोवामुंडी प्रखंड के दुधबिला गांव की रहने वाली है. गोरवारी केराई केजीबीवी नोवामुंडी में आठवीं वर्ग की छात्रा है. तीरंदाजी प्रशिक्षण का शुरूआत अपने केजीबीवी नोवमुंडी में कोच जानो पुरती का देखरेख में तीरंदाजी प्रशिक्षण ले रही है और विद्यालय छुट्टी होने पर तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई, चाईबासा में आकर तीरंदाजी का अभ्यास करती है. झारखंड का नेतृत्व पश्चिमी सिंहभूम जिला केजीबीबी खूंटपानी की गोरवारी गोप, हाटगम्हरिया की सुनीता कुदादा, तुरतुंग तीरंदाजी केंद्र से विजय सुंडी, अश्विन बारी एवं लक्ष्मी परधिया के साथ कोच के रूप में महर्षि महेन्द्र सिंकू व जानो पूर्ति सिंकू झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola