Chaibasa News : गुवा : महिलाओं ने किया सिंदूरदान नम आखों से दी मां काली को विदाई

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 Oct 2025 10:55 PM

विज्ञापन

गुवा क्षेत्र में बुधवार को मां काली की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर दान कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन

गुवा. गुवा क्षेत्र में बुधवार को मां काली की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर दान कार्यक्रम का आयोजन किया. सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक पोशाकों में सज-धज कर पूजा स्थल पहुंचीं. पूजा और आरती के बाद उन्होंने देवी को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की. ढोल-नगाड़ों और “जय मां काली” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम के अंत में प्रतिमा विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाये और विदाई के समय कई महिलाओं की आंखें नम हो गयी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे आयोजन में सौहार्द्र और शांति का माहौल रहा, जिसमें पुलिस प्रशासन और स्थानीय समिति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

आरती प्रतियोगिता में देवपान अव्वल

नोवामुंडी. नोवामुंडी में श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी की ओर से बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आरती प्रतियोगिता में देवपान ने पहला, अयंत्रि घोष द्वितीय,सैयोनी चक्रवर्ती ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. महिलाओं की “एक हाथ से गेंद ग्लास में डालने की प्रतियोगिता” में बंगाली पाड़ा निवासी सोनिका अग्रवाल ने प्रथम, अंजलि दास (बंगाली पाड़ा) को द्वितीय, किरण पान (कोल्हान हाटिंग निवासी) को तृतीय पुरस्कार दिया गया. विजेता महिला प्रतिभागियों को कमेटी की कुंती मिश्रा पुरस्कृत किया. बच्चों की आरती प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों को कमेटी के प्रेसिडेंट आशीष राहा और सेक्रेटरी गणेश चक्रवर्ती ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर आशीष राहा, गणेश चक्रवर्ती, फोटिक घोष, जयंतो राहा, काजल घोष, ओनिक राहा, पियाली राहा, सपना राहा, मिताली घोष, राणा बोस, ललित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, गौरव राय, पार्थो घोष आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola