Chaibasa News : प्रतिभाओं ने दिखाया कौशल, विजेता सम्मानित

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 23 Oct 2025 9:58 PM

विज्ञापन

सफ वेलफेयर सोसाइटी ने सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया

विज्ञापन

चक्रधरपुर. सफ वेलफेयर सोसाइटी के तहत उर्दू टाउन मिडिल स्कूल, चक्रधरपुर में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना था. प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र विभिन्न विद्यालयों से शामिल हुए. प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया. कनीय समूह में कक्षा 6 व 7 के छात्र, वरीय समूह में कक्षा 8 व 9 के छात्र थे. प्रश्न विज्ञान, इतिहास, खेल, भूगोल और समसामयिक घटनाओं से जुड़े थे.

ईश्वर ने सभी मनुष्यों को समान बनाया है : फैयाज खान :

फैयाज खान ने कहा कि भेदभाव एक ऐसा दुर्गुण है जो समाज और परिवार को तोड़ता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ईश्वर ने सभी मनुष्यों को समान बनाया है, इसलिए हमें सेवा और सहयोग की भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए. अन्य अतिथियों ने सफ वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि, प्रतिस्पर्धी सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन मिलता है. कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को ट्रॉफी, नगद राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. इसके अलावा विवेक महतो, सुफियान अली, दीपू महतो, उमैर रज़ा, जिया अली, सीमा नायक और अनुज तिर्की शीर्ष दस प्रतिभागियों में शामिल रहे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजुमन इस्लामिया, चाईबासा के सचिव फैयाज खान थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में थाना प्रभारी चक्रधरपुर अवधेश कुमार, सदर अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर शहज़ाद मंज़र, सचिव अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर बैरम खान, सचिव सृजन महिला विकास मंच नरगिस खातून और पूर्व वार्ड पार्षद मो. अशरफ उपस्थित थे.

कनीय ग्रुप (कक्षा 6-7) के परिणाम

प्रथम : दय्यान यासीन (सेंट जेवियर स्कूल)

द्वितीय: ईशाल आमना (डीपीएस.)

तृतीय : सारिया परवीन (न्यू फ्लाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल)

इसके अतिरिक्त तहसीन इकबाल, आइजा अजीम, मो. सुफियान, खुशी महतो, नवाज नसीम, नोमान रज़ा और अब्दुल वहाब टॉप-10 में शामिल रहे.

वरीय ग्रुप (कक्षा 8-9) के परिणाम

प्रथम : जयश्री प्रमाणिक (न्यू फ्लाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल)

द्वितीय: अमित महतो (न्यू फ्लाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल)

तृतीय : फरहान आलम (डीपीएस)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola