Chakradharpur News : बालश्रम कराने पर दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : श्रम अधीक्षक

Updated:
विज्ञापन
Chakradharpur News : बालश्रम कराने पर दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : श्रम अधीक्षक

चक्रधरपुर में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों व प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण

विज्ञापन

चक्रधरपुर में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों व प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को श्रम अधीक्षक चाईबासा के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान श्रम विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्र, होटल, गैरेज, दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर श्रम कानूनों के अनुपालन की जांच की. निरीक्षण के दौरान श्रम अधीक्षक ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रमिकों से कार्य नहीं कराया जाए. उन्होंने कहा कि बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत बाल श्रमिकों से काम लेना दंडनीय अपराध है. यदि किसी प्रतिष्ठान में बाल श्रम पाया जाता है तो संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभियान के दौरान कई दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को श्रम कानूनों की जानकारी भी दी गई. श्रम विभाग की टीम ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा बाल श्रम पर पूर्ण रोक लगाना आवश्यक है. सभी दुकानों, होटलों एवं कार्यस्थलों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. चक्रधरपुर बाजार क्षेत्र में चले इस निरीक्षण अभियान से दुकानदारों में हलचल देखी गई. श्रम विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की स्थिति, कार्य के घंटे तथा सुविधाओं की भी जानकारी ली.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola