Chaibasa News : मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की टूटी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 23 Oct 2025 11:05 PM

विज्ञापन

टीटीई की सूचना पर रेलवे ने घटना की जांच शुरू की

विज्ञापन

मनोहरपुर. मुंबई (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) से हावड़ा जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर मनोहरपुर और घाघरा स्टेशन के बीच पत्थरबाजी की गयी. घटना में ट्रेन के ए-4 कोच के 35 नंबर बर्थ की खिड़की का शीशा टूट गया. बुधवार की शाम हुए हमले से बोगी में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. मनोहरपुर आरपीएफ के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, दुरंतो एक्सप्रेस के उक्त कोच की बर्थ संख्या – 33, 34, 35 और 36 में रंजीत कुमार सिन्हा अपने तीन साथियों के साथ मुंबई से टाटानगर आ रहे थे. इसी दौरान बुधवार शाम करीब 6 बजे मनोहरपुर और घाघरा के बीच किसी ने पत्थरबाजी की. इससे खिड़की का शीशा टूट गया. उन्होंने ए-1 कोच में ड्यूटी पर तैनात टीटीइ को घटना की जानकारी दी. टीटीई ने बोगी में जाकर घटना की जानकारी ली. क्षतिग्रस्त खिड़की की तस्वीर ली. मामले की जानकारी चक्रधरपुर रेल मंडल के कंट्रोल रूम और रेलवे के अन्य अधिकारियों को दी. ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर आरपीएफ ने यात्री से घटना की जानकारी ली.

घटना के बाद रातभर तैनात रहे जवान, नहीं मिली सुराग

इधर, रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जानकारी मनोहरपुर आरपीएफ को दी. उसके बाद मनोहरपुर आरपीएफ के जवान आधी रात तक मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने घात लगाकर नजर बनाये रखा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola