Chaibasa News : शारदा हाइस्कूल ने आइडियल स्कूल को 88 रनों से हराया

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : शारदा हाइस्कूल ने आइडियल स्कूल को 88 रनों से हराया

जीसी जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेले गये मैच में शारदा उच्च विद्यालय ने आइडियल इंग्लिश स्कूल जगन्नाथपुर को 88 रनों से पराजित कर दिया. बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में खेले गये मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा उच्च विद्यालय की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. सिद्धार्थ चरण सिद्धू ने छह चौके एवं दो छक्के की मदद से 73 रन तथा कप्तान विजय मुंडा ने दो छक्के और एक चौका की मदद से 22 रन बनाए. जगन्नाथपुर की ओर से अंशराज सिंह ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइडियल इंग्लिश स्कूल जगन्नाथपुर की पूरी टीम 12 ओवर में 49 रनों पर सिमट गयी. सिद्धार्थ चरण सिद्धू ने आठ रन देकर चार विकेट एवं कामेश्वर महतो ने तीन विकेट हासिल किये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धार्थ चरण सिदू को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola