ePaper

Chaibasa News : आदिवासी मित्र मंडल के अध्यक्ष बने संजय व सचिव सुखराज

Updated at : 15 Dec 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : आदिवासी मित्र मंडल के अध्यक्ष बने संजय व सचिव सुखराज

आदिवासी मित्र मंडल की ओर से महाधिवेशन का आयोजन, नयी कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर में रविवार को आदिवासी मित्र मंडल की ओर से महाधिवेशन का आयोजन किया गया. सबसे पहले दिउरी बहादुर सुरीन ने पूजा-अर्चना की. स्वागत भाषण अर्जुन मुंडा ने दिया, वहीं पूर्व सचिव गणेश चंद्र कुदादा ने आदिवासी मित्र मंडल के इतिहास पर प्रकाश डाला. पूर्व अंतरिम अध्यक्ष सत्यजीत हेम्ब्रम ने कार्यों की जानकारी दी. आदिवासी हो युवा महासभा की नीतिमा जोंको ने समाज के उत्थान और विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व में आगे आने का आह्वान किया.

कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन

महाधिवेशन के दौरान आदिवासी मित्र मंडल की नयी कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में गणेश चंद्र कुदादा, जगन्नाथ बहादा और प्रेम सिंह डांगिल ने काम किया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय केरकेट्टा, सचिव सुखराज सुरीन तथा कोषाध्यक्ष देवानंद मुर्मू चुने गये. इस अवसर पर बनमली मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, देवराम पाट पिंगुवा, शिव देवगम, दुर्गाचरण लेयांगी, सोनाराम लोवादा, रवींद्र गिलुवा, हेमंत सामड, मनीष बांदिया, कुश माझी, अर्जुन मुंडा, विशाल मुंडा, सुखलाल लागुरी, दीपक बोदरा, नंदलाल बांकिरा, कालिया जामुदा, पंकज बांकिरा, विजय सिंह सामड, मुखिया सोमनाथ कोया, दयासागर केराई, कश्मीर कांडेयांग, मानसिंह बांकिया, मधु डांगिल, अंजिता लागुरी, सरस्वती कुदादा, मंजू हेस्सा, सुमी लागुरी, सरस्वती हेस्सा, सागेन हेम्ब्रम, सरिता कांडेयांग, सुनीता पूर्ति आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola