लगातार हो रही बारिश से रोरो नदी में बढ़ा जलस्तर
उफनाती नदी
चाईबासा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. रोरो नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है, जिससे छोटा पुल पूरी तरह डूब गया है.
प्रतिनिधि, चाईबासा
चाईबासा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गयी है. बारिश होने पर चाईबासा के रोरो नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. चाईबासा के रोरो नदी स्थित छोटा पुलिया पूरे तरीके से डूब गयी है और पानी एक फीट ऊपर बह रहा है. गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होती रही. बारिश से तालाब, पोखरों और खेत व गड्ढों में पानी लबालब भर गया है. शुक्रवार सुबह 39.7 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










