एनजीटी के रोक के बावजूद सोनुआ में अवैध बालू लदे 8 ट्रैक्टर जब्त
जब्त ट्रैक्टर
सोनुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध बालू का कारोबार कर रहे 8 बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
सोनुआ: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार अहले सुबह लगभग 3 बजे सोनुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बालू से लदे 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

एफआइआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात के अंधेरे में सोनुआ थाना क्षेत्र के गजपुर-बारी मुख्य मार्ग से अवैध बालू के परिवहन की पक्की खबर मिली थी. सूचना मिलते ही सोनुआ थाने के एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नाकाबंदी कर छापेमारी की. पुलिस की गाड़ी देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर सभी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले, जिससे वाहनों के मालिकों का तुरंत पता नहीं चल सका है. पुलिस ने सभी 8 बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही, वाहनों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिये खनन और परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










