बारिश से सड़कों पर जलजमाव, आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलजमाव और गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

चाईबासा | चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी रही. पिछले तीन दिनों से कभी मध्यम तो कभी मूसलधार हो रही बारिश के कारण शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. स्थिति यह है कि टुंगरी के रेलवे ओवरब्रिज और नेहरू चौक के पास से खूंटकट्टी मार्ग पर भी पानी भर गया है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को चाईबासा का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. बुधवार को 18.4 मिमी और गुरुवार को 9.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन

तापमान में गिरावट, पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

लगातार बारिश और आकाश में छाए बादलों के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है. जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है.

रोरो नदी का जलस्तर बढ़ा, बाजार से ग्राहक नदारद

खराब मौसम और लगातार बारिश की वजह से शहर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या में कमी देखी गयी है. इसका सीधा असर सब्जी और फल विक्रेताओं के कारोबार पर पड़ा है. सदर बाजार से बस स्टैंड मार्ग पर आम दिनों की तुलना में काफी कम लोग नजर आये. इसके अलावा, लगातार हो रही बारिश के चलते रोरो नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola