Chaibasa News : अंजेदबेड़ा गांव में नहीं आती एंबुलेंस ट्रैक्टर से अस्पताल जाते हैं मरीज

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 Sep 2025 11:30 PM

विज्ञापन

समस्याओं को लेकर मंत्री व उपायुक्त कार्यालय घेरेंगे : रमेश बालमुचू

विज्ञापन

चाईबासा. सदर प्रखंड के अंजेदबेड़ा गांव में रविवार को ग्रामीण मुंडा जोन तमसोय की अध्यक्षता में बैठक हुई. ग्रामीणों ने कहा कि जोजोहातु सीमा से केच्चाबाइपी गांव तक सड़क पिछले 3-4 वर्षों से खराब है. ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. सिंगीजारी के मुंडा लकेश्वर सुंडी ने कहा कि रास्ता खराब होने से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में दिक्कत हो रही है. एंबुलेंस चालक गांव में आने से इनकार कर देते हैं. केच्चा बाइपी के मुंडा कमल बानसिंह ने कहा कि यहां के स्कूलों में मिड डे मील समय पर नहीं पहुंच पाता है. कभी-कभी रोड खराब होने के कारण आता भी नहीं है. बच्चे स्कूल से भूखे लौट जाते हैं. सरजोमबुरु के मुंडा मांगता देवगम ने कहा कि हमारे यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र है. हालांकि, डॉक्टर व नर्स नहीं आते हैं. पूछने पर कहते हैं कि रास्ता इतना खराब है कि आ नहीं पाते हैं. पाटातारोब के मुंडा आनंद बहांदा ने कहा कि गांव से गर्भवती या मरीज को ट्रैक्टर या सवारी गाड़ी से अस्पताल ले जाना पड़ता है. अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि हमारे सांसद, विधायक ध्यान देंगे, तो निश्चित तौर पर रास्ता जल्द बन जायेगा. समाजसेवी रमेश बालमुचु ने कहा विधायक, मंत्री और उपायुक्त ने जल्द ध्यान नहीं दिया, तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे. बैठक को हीरालाल हेंब्रम, बोआएं बिरुली ने संबोधित किया. बैठक में अंजेदबेड़ा, सिंगीजारी, जोजोहातु, केच्चा बाइपी, तुम्बाहाका, सरजोमबुरु, पाटातारोब के ग्रामीण मुंडा-डाकुवा व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola