Chaibasa News : प्रत्येक व्यक्ति को अपना इतिहास जानना जरूरी : डॉ सेन

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : प्रत्येक व्यक्ति को अपना इतिहास जानना जरूरी : डॉ सेन

चाईबासा: सिंहभूम के आदिवासियों के इतिहास विषय पर परिचर्चा हुई

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में बुधवार को झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने सिंहभूम के आदिवासियों के इतिहास विषय पर परिचर्चा की गयी. यहां दिशाेम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने विषय वस्तु को बताया. स्वागत भाषण टाटा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एनसी दास ने किया.

मुख्य वक्ता डॉ अशोक कुमार सेन ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. चाईबासा रिकॉर्ड रूम और वहां के हस्तलिखित नोटबुक के बारे में जिक्र किया. उनके द्वारा हस्तलिखित नोटबुक को डिजिटल कर सार्वजनिक करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने इतिहास को समझता है, वही समाज को प्रकाशित कर पाता है.

धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने किया. मौके पर सुमन ज्योति सिंकु, जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पूर्ति, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बलराम मुर्मू, उपाध्यक्ष बिरसा गोप, विकास केराई, प्रखंड अध्यक्ष विनीत लागुरी,विशाल गुड़िया,सूरा पूर्ति, खूंटखटी रैयत रक्षा समिति के अध्यक्ष बलभद्र सवैंया, सचिव केदारनाथ कालुंडिया, शैली शैलेंद्र सिंकु, आरिल सिंकु, मंजीत कुंटिया, कोलंबस हांसदा, अधिवक्ता महेंद्र जामुदा, देवराज चातर, वासिल हेंब्रम, मन्नू दास, मनमोहन सावैया, कुशल मुर्मू, आतिश गागराई, दामू गागराई, मस्कल न्यूज यूट्यूबर रॉबिंस देवगम, टाटा कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola