Chaibasa News : नोवामुंडी बीडीओ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो पेड़ों के बीच अटकी
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव से जुड़े कार्यों के लिए चाईबासा जा रहे थे
विज्ञापन
नोवामुंडी.
टोंटो के सूरजबासा के पास बुधवार की सुबह नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक की गाड़ी अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुस गयी. वह नगर निकाय चुनाव से जुड़े कार्यों के लिए चाईबासा जा रहे थे. दोपहिया वाहन चालक को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ. गाड़ी दो पेड़ों के बीच अटक गयी, जिससे गहरे गड्ढे में गिरने से बच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ सेकेंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो जाता. हादसे की खबर मिलते ही टोंटो बीडीओ, थाना प्रभारी और स्थानीय मुखिया मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों की मदद से बीडीओ और सहकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला. जगन्नाथपुर सीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बीडीओ को सुरक्षित चाईबासा पहुंचाया. सभी लोगों को हल्की चोट आयी है. बीडीओ पप्पू रजक ने कहा कि ईश्वर की कृपा और जनता की दुआओं से जान बची.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










