जोहार पाठशाला के जरिये कोल्हान के बच्चों का ज्ञान बढ़ाने की तैयारी, वेबसाइट पर अपलोड हो रहे वीडियो कंटेंट

Johar Pathshala : कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब सभी बच्चे अपने-अपने घरों में रहकर डिजिटल माध्यम के जरिये सिलेबस पूरा करने में जुटे हैं. करियर गाइडेंस के तहत झारखंड राज्य में एनसीईआरटी (NCERT) की कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए स्टडी मैटेरियर विद्यार्थियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जायेगा.
Johar Pathshala : चाईबासा (अभिषेक पीयूष) : कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब सभी बच्चे अपने-अपने घरों में रहकर डिजिटल माध्यम के जरिये सिलेबस पूरा करने में जुटे हैं. करियर गाइडेंस के तहत झारखंड राज्य में एनसीईआरटी (NCERT) की कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षा के लिए स्टडी मैटेरियर विद्यार्थियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जायेगा.
एनसीइआरटी की किताबें पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए ‘जोहार पाठशाला’ की शुरुआत की गयी है. इसके लिए वीडियो आधारित पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है. इस वेबसाइट पर वीडियो कंटेंट अपलोड किये जायेंगे. उक्त सभी विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम आधारित उच्च कोटि का वीडियो प्रमंडल के तीनों जिलों (जमशेदपुर, चाईबासा व सरायकेला-खरसावां) के जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ ही अनुभवी शिक्षकों के सहयोग से तैयार किया गया है.
वर्तमान में तैयार किये गये सभी वीडियो की एडिटिंग का काम चल रहा है. नवाचार के तहत प्रारंभ किये गये इस पाठ्यक्रम को ‘जोहार पाठशाला’ नाम दिया गया है. ऐसे में झारखंड राज्य के सभी विद्यार्थी जोहार पाठशाला की साइट पर अपलोड होने वाले वीडियो का भरपूर उपयोग कर अपने करियर को नयी दिशा दे सकेंगे.
Also Read: Human Trafficking: 31 लड़कियों की जान जोखिम में डालकर बस में भरकर नौकरी के लिए ले जा रहे थे 1700 किमी दूर
पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपयुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त डॉ मनीष रंजन के निर्देश पर झारखंड में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए वीडियो तैयार कराया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही सभी वीडियो तैयार हो जायेंगे. इसका लाभ पूरे राज्य के विद्यार्थियों को मिलेगा.
उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि इसी प्रयास के तहत एक कदम आगे बढ़ाते हुए जिला समेत राज्य भर के बच्चों के लिए करियर गाइडेंस के तहत अपने-अपने करियर के क्षेत्र में सफल व्यक्तियों की संघर्ष पर आधारित वीडियो भी अपलोड किये जायेंगे. बहुत जल्द इसे सभी के सामूहिक प्रयास से जन सामान्य एवं बच्चों के लिए एक बेहतर गाइडलाइन भी तैयार किया जा रहा है.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




