ePaper

कोल्हान में संगठन की मजबूती की कवायद में जुटी झारखंड पार्टी, बनायी रणनीति

Updated at : 11 Jul 2023 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान में संगठन की मजबूती की कवायद में जुटी झारखंड पार्टी, बनायी रणनीति

मिशन 2024 और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में झारखंड पार्टी की बैठक हुई. इस बैठक में कोल्हान के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा करते हुए हर वर्ग के लोगों को जोड़ने पर रणनीति बनायी गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: पूर्व मंत्री एनोस एक्का की नेतृत्व वाली झारखंड पार्टी कोल्हान में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गयी है. मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित सरजोमगुटू में झारखंड पार्टी की पहली बैठक पूर्व सांसद (राज्यसभा) सह केंद्रीय समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य दुर्गा प्रसाद जामुदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कोल्हान के सभी 14 विस क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने पर रणनीति तय की गयी.

कोलंबस हांसदा को पश्चिमी सिंहभूम व मंगल सोरेन को सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष बने

बैठक में पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला समिति का गठन किया गया. केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कोल्हान प्रभारी सह पूर्व सांसद चित्रसेन सिकू ने इसकी घोषणा की. कोलम्बस हांसदा को पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष एवं मंगल सोरेन को सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की. साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की. जिला समिति का विस्तार करने एवं प्रखंड समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया.

संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर

बैठक पार्टी के विस्तार पर चर्चा हुई. बैठक में पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सिंहभूम के पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू ने झारखंड पार्टी के इतिहास के बारे में बताया. पार्टी के कोल्हान प्रभारी चित्रसेन सिकू ने कहा कि सबसे पहले अलग झारखंड राज्य का मुद्दा झारखंड पार्टी ने ही उठाया था. उन्होंने आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक सशक्त करने पर बल दिया. केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने झारखंड पार्टी के स्थापना से लेकर अब तक के सफर पर विस्तार से जानकारी दी. बैठक में बाली समद, सुशील हेंब्रोम, गोंडा हंसदा, बालकिशन दोराईबुरु उपस्थित हुए.

Also Read: विश्व जनसंख्या दिवस : मुन्ना हो या मुनिया, बस दो बच्चों की हो दुनिया, बोले स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता

नव गठित पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति

जिलाअध्यक्ष : कोलम्बस हांसदा

महासचिव : मंगल सरदार

उपाध्यक्ष : नितिन जामुदा

सचिव : बिरसा देवगम, होरोलसी सिंकू

कोषाध्यक्ष : विशाल निषाद

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष : रेयांस समड

नव गठित सरायकेला-खरसावां जिला समिति

जिलाध्यक्ष : मंगल सोरेन

कार्यकारी अध्यक्ष : मंगल सिंह हंसदा

महासचिव : सुरेश महतो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola