ePaper

Jharkhand Assembly Election 2024: बीजेपी पर बरसे सीएम हेमंत सोरेन, कहा-झूठे केस में फंसाकर भेजा जेल

Updated at : 23 Oct 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री दीपक बिरुवा की नामांकन सभा में सीएम हेमंत सोरेन

मंत्री दीपक बिरुवा की नामांकन सभा में सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झूठे केस में फंसाकर उन्हें जेल भेजा, लेकिन सरकार नहीं गिरा पायी. वे मंत्री दीपक बिरुवा की नामांकन सभा में बोल रहे थे.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024: चाईबासा, भागीरथी महतो– झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार बनी और अपना हक अधिकार लेना शुरू किया तो बीजेपी के लोगों के पेट में दर्द होने लगा. वे लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे और हम झारखंडी जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वालों को झूठा केस में फंसा कर जेल भेज दिया. उन्हें जेल तक जाना पड़ा, लेकिन सरकार नहीं गिरी. वे बुधवार को चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी और मंत्री दीपक बिरुवा की नामांकन जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

साजिश कर सरकार गिराने का किया भरपूर प्रयास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले तो ये बोलते थे कि आदिवासी लोग सरकार नहीं बना पाएंगे. बना भी लिया तो 5 साल तक चला नहीं पायेंगे, लेकिन हमने सरकार भी बनायी और सफलतापूर्वक पांच साल तक चलाया भी. साजिश करके सरकार गिराने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. इस आदिवासी सरकार को गिराने के लिए अब पूरे देश की ताकत लगी हुई है. एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री उनके खिलाफ खड़े हैं. उन सब की नजर हमारी खनिज संपदा पर है.

डबल इंजन की सरकार से बेहतर चली सिंगल इंजन की सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी हाल में सत्ता में आने नहीं दिया जाएगा. पांच साल सत्ता से बाहर रहने के कारण इनकी बौखलाहट इस कदर हावी रही कि हर दिन सरकार गिराने की साजिश रचते रहे, मगर हमारी सरकार ने पूरी ताकत से उनका मुकाबला किया. हमारी सिंगल इंजन की सरकार उनके डबल इंजन की सरकार से बेहतर चली. एकबार फिर से झारखंड में इंडी गठबंधन की वापसी होने जा रही है. राज्य की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है. 1.36 लाख करोड़ राज्य का केंद्र पर बकाया है. वह नहीं दे रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा के पक्ष में मतदान की अपील की.

Also Read: Jharkhand Election 2024: सीएम हेमंत सोरेन बोले, झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ मांगा तो जेल में डाल दिया

Also Read: Jharkhand Election 2024: बीजेपी छोड़ JMM में आई लुईस मरांडी को मिला गुरुजी का आशीर्वाद, क्या टिकट भी मिलेगा?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola