Chaibasa News : विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीडीसी

डीडीसी ने मझगांव में डीएमएफटी व 15वें वित्त योजना का निरीक्षण किया

विज्ञापन

चाईबासा.

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को मझगांव प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के गांव में संचालित डीएमएफटी योजना, जिला परिषद योजना, 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत कार्यों, विद्यालय परिसरों में कक्षा रूम निर्माण, मनरेगा योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास, अबुवा आवास, दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. खड़पोस पंचायत के नव निर्माण उप स्वास्थ्य केंद्र बेनिसागर, बेसिक स्कूल जानुमपी के अति कक्षा रूम, पीएमश्री उवि तरतरिया, धोबाधोबिन के बिरसा हरित योजना के तहत रसान्न तिरिया का आम बागवनी, मझगांव के राइसाइ टोला के रफीक अंसारी के बगावानी का निरीक्षण किया. वहीं बीडीओ व बीपीओ को निर्देश देते हुऐ कहा कि रफीक अंसारी व तरतरिया के रसान्न के बागवानी को प्रस्तावित मॉडल मनरेगा पार्क के विकास को लेकर रूप रेखा जल्द तैयार करें. उन्होंने कहा कि यह पार्क ग्रामीण सहभागिता से समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा. उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगा. निर्धारित मानकों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. मौके पर बीडीओ विजय रंजन तिर्की, कनीय अभियंता उमेश कुमार, बीपीओ इमाम शाहनवाज, जेइइ महेश महतो, विकास बोदरा, खड़पोस के मुखिया प्रताप चातार, सोना सिंह पिंगुवा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola