बस की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार सात यात्री घायल, दो गंभीर

घायल महिला | Prabhat Khabar Network
चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में सात लोग घायल हो गए. दो लोगों की हालत गंभीर है, सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रतिनिधि, चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग स्थित बायपास चौक के पास मंगलवार को अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा को धक्का मार दिया. जिससे ई-रिक्शा पर सवार सात यात्री घायल हो गये. घटना मंगलवार सुबह करीब 11.15 बजे की है. इस हादसे में दो महिला को गंभीर चोट आयी है. बाकी पांच यात्री को हाथ, पैर व शरीर में हल्की चोट आयी है. घायलों की पहचान शीला बिरूली (27), लक्ष्मी गोप (36), पार्वती गोप (40), मानसिंह गोप (10 वर्ष) सन्नी गोप (23) (टोटो चालक), ज्योति गोप (13), मोलिका गोप (15) के रूप में हुई. वे सभी घायल मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तिरिलबासा गांव के रहने वाले हैं.
सभी घायलों को उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. चिकित्सकों ने सभी का भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया. घटना के बास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में सवार होकर कुछ यात्री चाईबासा की ओर जा रहे थे. बायपास चौक के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही ई-रिक्शा पर टक्कर मार दिया. जिससे ई-रिक्शा पलट गया.
सूचना मिलते ही चौक पर तैनात पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उठाकर अस्पताल भेजवाया. इस हादसे में शीला बिरूली और लक्ष्मी गोप को गंभीर चोट आयी है. शीला बिरूली साप्ताहिक मंगलाहाट बाजार करने जा रही थी. वहीं बाकी घायल बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए छोटा गुंटिया गांव जा रहे थे.
घायलों ने बताया कि वे सभी तिरिलबासा से ई-रिक्शा पर सवार होकर थाना क्षेत्र के छोटा गुंटिया गांव बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इधर, पुलिस ने घटना की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










