नकटी ग्राम सभा ने बाजार स्वच्छता के लिए बनाई समिति, नियमित सफाई अभियान की हुई शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

नकटी ग्राम सभा ने बाजार स्वच्छता के लिए बनाई समिति | Prabhat Khabar Network

नकटी ग्राम सभा ने बाजार को स्वच्छ रखने के लिए नई समिति का गठन किया है. अब नियमित सफाई के लिए पांच कर्मियों की नियुक्ति और सफाई शुल्क की व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

बंदगांव : स्वच्छ एवं सुंदर बाजार की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम नकटी में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान में नकटी पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, ग्राम मुण्डा वीरसिंह गागराई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर पूरे साप्ताहिक हाट बाजार परिसर की साफ-सफाई की.इस अवसर पर ग्राम सभा द्वारा बाजार की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पांच सफाई कर्मियों की बहाली की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये सफाई कर्मी प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं बुधवार को बाजार परिसर की साफ-सफाई करेंगे.गौरतलब है कि नकटी में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है. बाजार समाप्त होने के बाद कई दुकानदार कचरा वहीं छोड़कर चले जाते हैं, जिससे पूरा बाजार परिसर कचरे से भर जाता है. इससे ग्रामीणों को दुर्गंध, गंदगी एवं अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम मुण्डा, मानकी, नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई एवं ग्राम सभा की सर्वसम्मति से नकटी ग्राम सभा बाजार स्वच्छता समिति का गठन किया गया है. समिति बाजार की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की निगरानी करेगी.समिति के निर्णय के अनुसार प्रत्येक मंगलवार लगने वाले हाट बाजार में सभी दुकानदारों से निर्धारित सफाई शुल्क लिया जाएगा.

इस राशि का उपयोग बाजार परिसर की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा.ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय बाजार को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. साथ ही सभी दुकानदारों एवं ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और बाजार को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की गई. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola