Amit Shah in Jharkhand: झारखंड के चाईबासा से छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह
Amit Shah in Jharkhand Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित चाईबासा में भाजपा के विजय संकल्प महारैली को संबोधित करने के बाद पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ पहुंच गये. वहां कोरबा में उनका एक कार्यक्रम है. अमित शाह ने चाईबासा में भाजपा नेताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया. हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे और उसे चेतावनी दी कि घुसपैठ को रोकिए, नहीं तो जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी. झारखंड से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
सदियों तक सम्मान के साथ याद किये जायेंगे बिरसा मुंडा
अमित शाह ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार बनी, हमने जनजातीय गौरव को सम्मान दिया. आजादी के 70 साल बाद भी एक भी जनजातीय व्यक्ति राष्ट्रपति के पद तक नहीं पहुंचा. हमने आदिवासी घर की बहन द्रौपदी मुर्मू को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाने का काम किया. मोदी जी ने राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को चुनकर भारत के संविधान में एक नया इतिहास रचा. हमने आदिवासी कल्याण के लिए जो बजट कांग्रेस की सरकार 21000 करोड़ का छोड़कर गयी थी, उसको बढ़ाकर 86000 करोड़ कर दिया है. अर्जुन भाई यहां बैठे हैं. जनजातीय क्षेत्रों में आवास के क्षेत्र में 3 गुणा वृद्दि हुई है. एक करोड़ 30 लाख आदिवासी भाइयों बहनों के घर में पीने का पानी पुहंचाया है. एक करोड़45 लाघ घरों में शौचालय बनाये गये हैं. 3 करोड़से ज्यादा जनजातीय किसानों को मोदी जी प्रति वर्ष 6000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजते हैं. आदिवासी एकलव्य आवासीय विद्यालय कांग्रेस सरकार 167 छोड़कर गयी थी, आज मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 680 तक कर दी है. यही बताता है कि भाजपा का जनजातीय कल्याण के लिए कमिटमेंट क्या है. 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन अब आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है. जब तक हमारा लोकतंत्र रहेगा, भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय भाई-बहन बल्कि पूरा देश सम्मान के साथ याद करेगा.
हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया
अमित शाह ने कहा कोल्हान आंदोलनों का क्षेत्र रहा है. इस क्षेत्र ने देश की आजादी के लिए भी संघर्ष किया था. 19 नवंबर 1837 में सिलेंसिया घाटी में 400 अंग्रेजों की टुकड़ी से पोटा हो के नेतृत्व में बड़ी लड़ाई लड़ी गयी थी. बाद में जनवरी 1938 में धोखे से अंग्रेजों ने आदिवासियों को पकड़ा और उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया. पोड़ा हो और पटवा हो को भी फांसी पर चढ़ा दिया गया. आज भी न केवल हो जनजाति के वीर हुतात्माओं को कोल्हान, बल्कि गुजरात समेत पूरा देश उन्हें सम्मान के साथ याद करता है. कोल्हान की धरती इतनी समृद्ध है कि पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटायी जा सकती है. हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. रघुवर दास मुख्यमंत्री बने. उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा, रोड, विद्युत सब प्रकार के काम शुरू किये. मगर उसके बाद यहां एक ऐसी सरकार आयी, जिसने झारखंड को तबाह करके रख दिया.
अमित शाह चाईबासा से रांची के लिए रवाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से चाईबासा से रांची के लिए रवाना हो गये. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे.
निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलेंगे
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से पूछा- सिंहभूम सीट पर कमल खिलायेंगे. मोदी जी के हाथ मजबूत करेंगे. निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलेंगे.
हेमंत सोरेन जी चाईबासा की आवाज सुनिए
अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन जी चाईबासा की आवाज सुनिए. जब चुनाव के मैदान में आप आयेंगे, तब आपको पता चल जायेगा. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों ने जिस तरह से आदिवासियों की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की है, हम उसकी भर्त्सना करते हैं. फसल बीमा योजना 44 लाख, उज्ज्वला योजना 33 लाख, पीएम किसान योजना 27 लाख, 40 लाख शौचालय स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिया. बाबा की नगरी देवघर में एम्स का निर्माण शुरू किया. देवघर, जमशेदपुर, दुमका और बोकारो में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ. इसके साथ-साथ टाटानगर के धालभूमगढ़ में भी एयरपोर्ट बन रहा है. पतरातू में पावर प्लांट कानिर्माण किया. पलामू, हजारीबाग, दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये. मैंने लंबी सूची बतायी. हेमंत भाई, आपने क्या किया, एक बार जनता को उसके बारे में बतायेंगे. ऐसा न समझें कि उन्होंने कुछ नहीं किया.उन्होंने भ्रष्टाचार किया. आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को दिया. जनजातीय महिलाओं की रक्षा की जगह अपनी वोट बैंक की राजनीति करना सुनिश्चित किया है. मैंने चाईबासा का मूड देखा है. मुझे पक्का भरोसा है कि 2024 में सिंहभूम सीट भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी. अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी. कहा कि झारखंड की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया. मैं सरकार नहीं बदल सकता, सरकार जनता बदलेगी. इस बार झारखंड की जनता सरकार बदलने जा रही है.
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए