Chaibasa News : हिंदू समाज ने बांग्लादेश के प्रमुख सलाहकार मो युनूस का पुतला फूंका

Published by : AKASH Updated At : 07 Jan 2026 11:37 PM

विज्ञापन

हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

गिरिराज सेना के बैनर तले हिंदू समाज ने बुधवार की शाम में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली. रैली शौडिंक धर्मशाला से शुरू होकर संतोषी मंदिर, तंबाकू पट्टी, बाटा रोड होते हुए पवन चौक पहुंची.

इस मौके पर हिंदू समाज के लोगों ने बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख सलाहकार मोहम्मद युनूस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया. यह रैली विशेष रूप से बांग्लादेश के एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले मजदूर दीपूचंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में निकाली गयी.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. वहां की सरकार मूकदर्शक बनी है. इसे भारत के नागरिक अब बर्दाश्त नहीं करेंगे. मौके पर गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि, धीरज ठाकुर, सुरेश साव, संजय पासवान, मनोज भगेरिया, दारे बोदरा, बापी दत्ता, रामप्रताप बर्मन, मनोज जिंदल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola