Chaibasa News : डांगुवापोसी के एक हजार रेलवे क्वार्टरों में जलसंकट गहराया
कोंड्रा डैम का पानी रोकने से सूखी वैतरणी नदी, डीप बोरिंग व चापाकल ही एकमात्र सहारा
चक्रधरपुर. गर्मी आते ही डांगुवापोसी के एक हजार रेलवे क्वार्टरों में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. रेलवे ने डांगुवापोसी में एक सप्ताह से जलापूर्ति में कटौती की है. वैतरणी नदी सूखने से डांगुवापोसी में जलापूर्ति ठप हो गयी है. इससे डांगुवापोसी के रेलकर्मियों को जलसंकट से जूझना पड़ रहा है. रेलवे डीप बोरिंग से डांगुवापोसी में पानी की आपूर्ति कर रहा है. डांगुवापोसी में 7 डीप बोरिंग है और दो हजार से अधिक रेलकर्मी है. जिससे सुबह व शाम रेलवे क्वार्टरों में जलापूर्ति में परेशानी हो रही है. बताया कि वैतरणी नदी में पानी ओडिशा के कोंड्रा डैम से आता है. कोंड्रा डैम में मरम्मत का काम चल रहा है. जिसे देखते हुए कोंड्रा डैम का पानी रोक दिया गया है. पानी नहीं आने से वैतरणी नदी सूखने के कगार पर है. जल संकट व पानी की खपत को देखते हुए डांगुवापोसी आइओडब्ल्यु ने रेल कर्मचारियों को आगह किया कि वह पानी की बचत करें और कम से कम पानी का इस्तेमाल करें.
एक समय में मिल रहा है दो बाल्टी पानी :
डांगुवापोसी के रेलकर्मियों ने बताया कि जलापूर्ति में कटौती करते हुए एक समय ही पानी मिल रहा है. वह भी दो बाल्टी से अधिक पानी नहीं मिलता है, जो पर्याप्त नहीं है. यह जल स्त्रोत भी गर्मी के चलते फेल होता जा रहा है. इसे देखते हुए रेलकर्मियों में पेयजल को लेकर भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसपर रेलवे को ठोस निर्णय लेते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है. पानी की किल्लत से डांगुवापोसी स्टेशन में ट्रेनों के कोच में पानी भरने (वाटरिंग) का काम प्रभावित हुआ है. जिससे ट्रेनों के कोच व स्टेशन के यात्रियों को परेशानी हो रही है.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए