Chaibasa News : सामाजिक एकता का प्रतीक है मागे पर्व : सोनाराम सिंकु

Updated:
विज्ञापन

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगरई व खिजरी विधायक राजेश कच्छप हुए शामिल

विज्ञापन

जगन्नाथपुर. जिंतुगाड़ा गांव में शनिवार को मागे पर्व जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर दुरलीपी स्थित आवास परिसर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ नृत्य किया. विधायक ने कहा कि मागे पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर सभी ने मिलकर कदमताल किया और पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत बनाया. मागे पर्व आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है. पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की गई. कार्यक्रम में विशेष अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगरई और खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित रहे. मौके पर एलआरडीसी अनीता केरकेट्टा, एसडीपीओ रफाएल मुर्मू, सदर एसडीपीओ चाईबासा बहामन टूटी और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास मौजूद थे.

पाथराखून में संताल समुदाय ने मनाया बाहा बोंगा

चौका. पाथराखून गांव स्थित जाहेरथान में शनिवार को संताल समुदाय ने बाहा बोंगा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया. पर्व में पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और जाहेरथान में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. नायके बाबा रवि बेसरा ने पूजा-अर्चना करायी. तीन दोना हंड़िया मरांगबुरु, जाहेरआयो और जाहेर हाड़ाम के नाम पर चढ़ायी गयी. देर शाम साही झरना की नृत्य मंडली ने पारंपरिक बाहा नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि पुरुषों ने धमसा और मांदर की थाप पर नृत्य किया. पर्व प्रकृति के प्रति प्रेम और नये जीवन के स्वागत का प्रतीक है. मौके पर ममता हेम्ब्रम, रिंकी गांगुली, रंजीत टुडू और अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola